राजनीति

भाजपा प्रभारी का विवादित बयान: नितिन नबीन ने कहा- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रोनू, लोगों से वादाखिलाफी कर केंद्र के नाम का रोना रोते हैं

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी और बिहार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन शुक्रवार को बीरगांव और भिलाई के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। भिलाई के खुर्सीपार स्थित श्रीराम चौक और रिसाली दशहरा मैदान में जन सभा को संबोधित करते हुए नबीन ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रोनू मुख्यमंत्री हैं। छत्तीसगढ़ में वादाखिलाफी करते हैं और केंद्र के नाम पर रोना रोते हैं। केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हैं। ऐसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बताना चाहिए कि उन्होंने घोषणा पत्र भाजपा कार्यालय में बनाया था क्या, जो भाजपा पर आरोप लगाते हैं और रोना रोते हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को निशुल्क वैक्सीन पहुंचाया। गरीबो के लिए अन्न योजना चलाई, 80 करोड़ गरीब परिवार की चिंता की। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल ने क्या किया? उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में केंद्र की योजनाओं को मुख्यमंत्री बघेल अपने अहम के लिए लटकाने का काम करते हैं। छत्तीसगढ़ की गरीब जनता का 8 लाख प्रधानमंत्री आवास छीनने का काम किया है। केंद्र की जल योजना का क्रियान्वयन भी नहीं करवा पा रही है। शराबबंदी का वादा कांग्रेस भूल गयी हैं। युवाओं को 2500 भत्ते का वादा किया था, 25 पैसा नहीं दिया। महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का वादा स्वप्न बन गया है। महिलाओं से रोजगार छीना जा रहा है।

भिलाई से पूर्व भाजपा सह प्रभारी राजधानी रायपुर के बीरगांव नगर निगम क्षेत्र में रोड शो में शामिल हूए। भिलाई के विभिन्न जनसभा में पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, सांसद विजय बघेल, संतोष पांडेय सहित भाजपा नेता शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button