विविध

अजब गजब: थोड़ी देर बैठे नहीं कि कान के पास भिनभिनाने लगते हैं मच्छर, ऐसे लगाते हैं हमारा पता, लेकिन किसकी होती है तलाश…जानें यहां

News Kart Desk। कभी साफ-सुथरी जगह पर थोड़ी देर बैठे नहीं कि आसपास मच्छर मंडराने लगते हैं। रात में भी सोने से पहले मच्छर दिखते नहीं, लेकिन आंख बंद करते ही कान के पास भनभनाने लगते हैं। अच्छा पहले तो आपको ये बता दें कि जो मच्छर कान के पास भनभनाते हैं, वे काटते नहीं हैं, फिर आते क्यों हैं। आपको बता दें कि ये जो कान के पास भनभनाते हैं वे नर मच्छर हैं और जो खून चूसती हैं, वे मादा हैं। नर तो फूलों का रस पीकर जीवित रहते हैं। असल में वे आते हैं खून चूसने वाली मादाओं के लिए। आपको बता दें कि इतना ज्ञान हम यूं ही नहीं बांट रहे। दरअसल, वैज्ञानिकों ने इस पर रिसर्च किया है। जर्नल ऑफ मेडिकल एंटोमोलॉजी में पब्लिश रिसर्च के मुताबिक मच्छर करीब 10 मीटर की दूरी से ही इंसान को ढूंढ लेते हैं। इसकी वजह है कार्बन-डाई-ऑक्साइड है। इंसान ऑक्सीजन को ग्रहण करता है और कार्बन-डाई-ऑक्साइड को छोड़ता है। मच्छर इसी कार्बन-डाई-ऑक्साइड का सोर्स ढूंढते हुए कुछ ही सेकंड में इंसानों तक पहुंच जाते हैं और काटना शुरू कर देते हैं।

खून चूसने के बाद उड़ जाती हैं मादा, देर तक इंसानों के पास मंडराते हैं नर

रिसर्च में वैज्ञानिकों ने नर मच्छर भी इंसान के आसपास मंडराते हैं, यह पता लगाने के लिए एडीज इजिप्टी प्रजाति पर प्रयोग किया। एक यार्ड में इस प्रजाति के सिर्फ नर मच्छरों को छोड़ा गया। कैमरे की मदद से इन पर नजर रखी गई। रिसर्च के दौरान साबित हुआ कि ये इंसान की तरफ आकर्षित होते हैं। वहीं, मादा मच्छर इंसान का खून चूसने के बाद उड़ जाती है। रिसर्च के मुताबिक नर मच्छर इंसान के आसपास देर तक मंडराते हैं और बहुत कम ही कहीं पर बैठते हैं। अब आप कहेंगे कि जब नर खून चूसते ही नहीं तो इंसानों के पास क्यों जाते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि इसके पीछे मादा मच्छरों को ढूंढना एक वजह हो सकती है। आमतौर पर मादा मच्छर खून चूसने के लिए इंसानों के इर्द-गिर्द मंडराती रहती हैं, इसलिए नर मच्छर प्रजनन के लिए उसी जगह पर घूमते रहते हैं। हालांकि वैज्ञानिकों का कहना है, इसकी और सटीक वजह का पता लगाने के लिए अभी और रिसर्च करने की जरूरत है।

कान में पास भनभनाते मच्छर हमेशा परेशान करते हैं, लेकिन हर बार वो आपको परेशान करने के मकसद से नहीं आते। खासकर नर मच्छर, क्योंकि ये इंसान का खून नहीं चूसते। इंसान का खून चूसकर संक्रमित करने का काम मादा मच्छर करती है। नई रिसर्च कहती है, नर मच्छर इंसानों की ओर आकर्षित होते हैं, इसलिए उनके इर्द-गिर्द मंडराते हैं। जानिए, हालिया रिसर्च में मच्छरों से जुड़ी कौन सी दिलचस्प बातें सामने आईं…

इंसानों को कैसे ढूंढ लेते हैं ये मच्छर

वैज्ञानिकों का कहना है, मच्छर करीब 10 मीटर की दूरी से ही इंसान को ढूंढ लेते हैं। इसकी वजह है कार्बन-डाई-ऑक्साइड यानी CO2 है। इंसान ऑक्सीजन को ग्रहण करता है और कार्बन-डाई-ऑक्साइड को छोड़ता है। मच्छर इसी CO2 का सोर्स ढूंढते हुए कुछ ही सेकंड के अंदर इंसान तक पहुंच जाते हैं और काटना शुरू कर देते हैं। हालांकि, इंसान को काटने का का काम मादा मच्छर ही करती है। नर मच्छर अपनी भूख मिटाने के लिए फूलों के रस पर निर्भर रहते हैं।

परेशान करने के मामले में मादा से कम नहीं नर मच्छर

नई रिसर्च कहती है, नर मच्छर भले ही इंसान का खून नहीं चूसते लेकिन परेशान करने के मामले यह मादा मच्छर से कम नहीं हैं। जर्नल ऑफ मेडिकल एंटोमोलॉजी में पब्लिश रिसर्च के मुताबिक, अब तक माना जाता था कि नर मच्छर इंसान के इर्द-गिर्द नहीं घूमते लेकिन ऐसा नहीं है। हालिया रिसर्च में यह साबित भी हुआ है।

ऐसे पता लगाया गया

वैज्ञानिकों का कहना है, नर मच्छर भी इंसान के आसापास मंडराते हैं, यह पता लगाने के लिए एडीज इजिप्टी प्रजाति पर प्रयोग किया। एक यार्ड में इस प्रजाति के सिर्फ नर मच्छरों को छोड़ा गया। कैमरे की मदद से इन पर नजर रखी गई। रिसर्च के दौरान साबित हुआ कि ये इंसान की तरफ आकर्षित होते हैं। वहीं, मादा मच्छर इंसान का खून चूसने के बाद उड़ जाती है। रिसर्च कहती है, नर मच्छर इंसान के आसपास देर तक मंडराते हैं और बहुत कम ही कहीं पर बैठते हैं।

जब ये खून चूसते ही नहीं तो इंसान के पास क्यों जाते हैं?

जब नर मच्छर खून चूसते ही नहीं तो इंसानों के पास क्यों जाते हैं। इस सवाल के जवाब में वैज्ञानिकों का कहना है, इसे पीछे मादा मच्छरों को ढूंढना एक वजह हो सकती है। आमतौर पर मादा मच्छर खून चूसने के लिए इंसानों के इर्द-गिर्द मंडराती रहती है, इसलिए नर मच्छर प्रजनन के लिए उसी जगह पर घूमते रहते हैं।
हालांकि वैज्ञानिकों का कहना है, इसकी और सटीक वजह का पता लगाने के लिए अभी और रिसर्च करने की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button