अपराध

बीरगांव में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, उपद्रवियों को चेतावनी, गड़बड़ी की तो जाएंगे जेल

रायपुर। बीरगांव नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को प्रचार थम गया। अब प्रत्याशी डोर टू डोर कैम्पेन करेंगे। इससे पहले एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बीरगांव में फ्लैग मार्च किया। पुलिस ने उपद्रवियों को खुली चेतावनी दी है कि कोई भी गड़बड़ी होने पर सीधे जेल भेजे जाएंगे। फ्लैग मार्च में कलेक्टर सौरभ कुमार और अन्य अधिकारी भी शामिल हुए।

फ्लैग मार्च से पहले कलेक्टर और एसएसपी ने नगर निगम चुनाव के लिए बनाए गए वितरण केंद्र, मतगणना स्थल और स्ट्रांग रूम का अवलोकन किया। साथ ही, सुरक्षा व तैयारियों को लेकर मौजूद पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद एसएसपी और कलेक्टर के नेतृत्व में बीरगांव नगर निगम के वार्ड क्षेत्रों में रायपुर पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। उक्त फ्लैग मार्च के दौरान एसएसपी और कलेक्टर ने मतदान केंद्रों का भी अवलोकन किया व मतदाताओं की सुविधा व सुरक्षा की दृष्टि से उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए। फ्लैग मार्च करते हुए नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों का अवलोकन किया और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था व पुलिस व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को निर्देश भी दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर वीरेंद्र पंचभाई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर पश्चिम आकाश राव गिरेपुंजे, अनुविभागीय दंडाधिकारी रायपुर देवेंद्र पटेल, बिरगांव नगर निगम आयुक्त श्रीकांत वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक उरला विश्वदीपक त्रिपाठी समेत पुलिस और प्रशासन के समस्त संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button