प्रमुख खबरेंराजनीति

चार महीने बाद भी भाजपा के सभी मोर्चों में नहीं बनी कार्यकारिणी, प्रदेश प्रभारी ने कहा- इसी हफ्ते करें नियुक्तियां

रायपुर। भाजपा नेताओं की आपसी खींचतान की वजह से पिछले चार महीने से टल रही मोर्चों में नियुक्तियों पर प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने रविवार को अपनी भड़ास निकाली। दरअसल, पुरंदेश्वरी ने वर्चुअल बैठक ली। इसमें पहली बार राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश भी जुड़े। इसके अलावा पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, सह प्रभारी नितिन, संगठन महामंत्री पवन साय और अन्य प्रदेश पदाधिकारी व मोर्चा प्रभारी जुटे।

डी. पुरंदेश्वरी

इसमें पुरंदेश्वरी ने नियुक्तियों के संबंध में जानकारी ली। भाजपा नेताओं ने रविवार को सुबह महिला मोर्चा की जारी सूची का हवाला देकर बचने की कोशिश की, लेकिन प्रभारी ने युवा मोर्चा, ओबीसी मोर्चा और कुछ जिलों में नियुक्तियां नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने दो टूक कह दिया कि बार-बार कहने के बावजूद जान-बूझकर नियुक्तियों में देरी की जा रही है। यह सही नहीं है। इसके बाद हफ्तेभर में बची हुई नियुक्तियां पूरी करने की जिम्मेदारी दी है। प्रदेश प्रभारी व सह प्रभारी 7-8 फरवरी को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते हैं।

नितिन नवीन

इधर, चार माह बाद महिला मोर्चा में नियुक्तियां, लेकिन दुर्ग और भिलाई समेत छह जिलों में सहमति नहीं: महिला मोर्चा में एक हफ्ते से भी ज्यादा समय तक लगातार कार्यकारिणी के लिए चल रही कवायद के बाद आखिरकार सूची जारी कर दी गई, लेकिन इसमें भी छह जिलों के अध्यक्ष नहीं तय कर सके। इनमें दुर्ग, भिलाई, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा और सूरजपुर जिले शामिल हैं। महिला मोर्चा अध्यक्ष शािलनी राजपूत की टीम में मीनल चौबे, ममता साहू, रेखा मेश्राम, सुषमा खलको, शीतल नायक उपाध्यक्ष, विभा अवस्थी, चंपादेवी महामंत्री, हेमलता शर्मा कोषाध्यक्ष, शैलेंद्री परगनिया, दीप्ति पांडे, श्याम बाई साहू, माया बेलचंदन, संगीता शर्मा और भावना बेहरा को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। इसी तरह बिंदू माहेश्वरी को कार्यालय मंत्री व कल्याणी साहू को सह कार्यालय मंत्री बनाया गया है। किरण बघेल मीडिया प्रभारी और कीर्तिका जैन सह मीडिया प्रभारी बनाई गई हैं। किरण भदौरिया को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

जिलों की जिम्मेदारियां इन नेत्रियों को: रायपुर शहर सीमा साहू, रायपुर ग्रामीण सोना वर्मा, बलौदाबाजार सुलोचना यादव, गरियाबंद अंजू नायक, महासमुंद कौशल्या बंसल, धमतरी बिथिका विश्वास, बालोद दीपा साहू, राजनांदगांव किरण साहू, बेमेतरा लता वर्मा, कवर्धा मधु तिवारी, कांकेर उमा शर्मा, कोंडागांव अनिता नेताम, नारायणपुर रिता मंडल, बस्तर रामकुमारी यादव, दंतेवाड़ा ओजस्वी मंडावी, सुकमा चंद्रिका गुप्ता, बीजापुर जया चिंडम, बिलासपुर जयश्री चौकसे, मुंगेली वर्षा ठाकुर, जशपुर ममता कश्यप, सरगुजा फुलेश्वरी पैकरा, बलरामपुर शकुंतला पोर्ते और गौरेला पेंड्रा मरवाही से विभा नरहेल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button