प्रमुख खबरें

CG क्रैश लैंडिंग: रायपुर एयरपोर्ट पर स्टेट हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग, दो पायलट की मौत; सीएम भूपेश बोले

Newskart @ रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के स्टेट प्लेन की क्रैश लैंडिंग में दो पायलट की मौत हो गई। यह घटना गुरुवार की रात के 9.10 बजे हुई। पायलट कैप्टन गोपाल कृष्ण पंडा और कैप्टन एपी श्रीवास्तव रात में फ्लाइंग की प्रैक्टिस कर रहे थे, तभी किसी तकनीकी खराबी की वजह से लैंडिंग के वक्त हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया और दोनों पायलट की मौत हो गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना पर दुख जताया है। साथ ही, दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी है।
हालांकि यह घटना क्यों हुई, यह जानकारी सामने नहीं आई है। अधिकारियों के मुताबिक घटना की जांच कराई जाएगी। इसमें क्रैश लैंडिंग की वजह सामने आएगी। घटना को लेकर राज्य शासन के अधिकारियों में हड़कंप है, क्योंकि स्टेट प्लेन से सीएम भूपेश बघेल समेत सभी वीवीआईपी आना-जाना करते हैं। सीएम विधानसभाओं का दौरा कर रहे हैं।
सरगुजा के बाद अब बस्तर दौरे पर जाएंगे। ऐसी स्थिति में स्टेट हेलीकॉप्टर में इतनी बड़ी दुर्घटना से अफसर चिंतित हैं। इसी हेलीकॉप्टर से मुख्यमंत्री और अफसर सरगुजा से लौटे हैं। गुरुवार शाम को मौसम भी फ्लाइंग के लिए अनुकूल था, फिर पायलट ने कैसे कंट्रोल खो दिया। इसकी डायरेक्टर सिविल एविएशन के नेतृत्व में जांच कराई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button