राजनीति

विष्णुदेव का आरोप- ढाई सौ किसानों ने की आत्महत्या, खाद्य मंत्री बोल- वे कुछ नहीं जानते, किसी ने बताया और आरोप लगा दिए

रायपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के आरोपाें पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने सीधे कह दिया कि वे कुछ नहीं जानते। किसी ने कुछ बता दिया और उन्होंने आरोप लगा दिया। हुआ कुछ यूं कि भाजपा अध्यक्ष ने प्रेस कांफ्रेंस कर छत्तीसगढ़ में अब तक ढाई सौ किसानों की आत्महत्या का आरोप लगाया था। इन आरोपों पर खाद्य मंत्री भगत जवाब देने आए और भाजपा अध्यक्ष पर निशाना साधा। भगत ने कहा कि साय को कोई जानकारी थोड़े रहता है। किसी ने लिखकर परची दिया होगा, उसे ही देखकर पढ़ दिए होंगे। रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए भगत ने मीडिया से चर्चा में कहा कि यदि उन्हें कोई जानकारी लेनी रहती है तो मुख्य सचिव, खाद्य सचिव या मार्कफेड से पूछ सकते थे। सरकार झूठ क्यों बोलेगी, झूठ बोलने से कोई अवार्ड मिल जाएगा क्या।

खाद्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार के सहयोग के बिना भूपेश सरकार अब तक साढ़े 19 लाख किसानों से अब तक 86 लाख टन धान खरीद चुकी है आैर हमें उम्मीद है कि लक्ष्य से ज्यादा धान की इस बार खरीदी करेंगे। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा नेताआें ने किसानों को उकसाने की भरपूर कोशिश की लेकिन प्रदेश के किसान भूपेश सरकार की नीतियों से खुश हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button