प्रमुख खबरें

5 डे वीक का ये है फॉर्मूला… सरकारी दफ्तरों में अब आधे घंटे ज्यादा काम, तब हर शनि-रवि मिलेगी छुट्‌टी, इस तारीख से लागू होगा नियम

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब मंत्रालय सहित सभी सरकारी दफ्तरों में हर शनिवार और रविवार को छुट्‌टी रहेगी। सीएम भूपेश बघेल ने गणतंत्र दिवस पर यह ऐलान किया। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने इसका फॉर्मूला तैयार कर लिया है। अब नवा रायपुर स्थित मंत्रालय व विभागाध्यक्ष कार्यालय के अलावा मैदानी कार्यालयों में सुबह 10 से 5.30 बजे तक काम होगा। इस तरह सरकारी अधिकारी-कर्मचारी हर दिन कार्यालय में 7 घंटे बिताएंगे। इसमें आधा घंटे लंच का समय भी तय है। पहले 6.30 घंटे का समय था, जिसमें आधा घंटे लंच के लिए निर्धारित था। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डीडी सिंह ने 22 फरवरी से यह नियम लागू करने का प्रस्ताव तैयार कर मुख्य सचिव को दिया है।

सरकारी दफ्तरों में सोम से शुक्र 10 से 5.30 बजे तक काम

फिलहाल मंत्रालय व विभागाध्यक्ष कार्यालय में 10 से 5 बजे तक का समय निर्धारित है। इसी तरह मैदानी कार्यालय के लिए 10.30 से 5.30 तक का समय निर्धारित है। फिलहाल दूसरे व तीसरे शनिवार को छुट्‌टी रहती है। इस तरह 24 कार्य दिवस में 156 घंटे काम होता है। नई व्यवस्था के मुताबिक मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालय ही नहीं, बल्कि सभी मैदानी कार्यालय 10 से 5.30 बजे तक लगेंगे। हर शनि व रविवार को छुट्‌टी रहेगी। इस तरह महीने में 22 दिन का कार्यदिवस होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button