किन्नर के स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट: 7 लड़कियां, दो लड़के गिरफ्तार; हर महीने आती थी दूसरे राज्यों की लड़कियां
रायपुर। राजधानी में कविता नगर इलाके के एक स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट फूटा है। पुलिस ने रविवार रात 9 बजे स्पा सेंटर में छापा मारा। जहां दो युवक और युवतियां संदिग्ध हालत में मिले। वहां तलाशी के दौरान कुछ आपत्तिजनक चीजें और 50 हजार कैश मिला है। उसे जब्त कर लिया गया है। सेंटर में पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार और रायपुर की 7 लड़कियां काम करती थी, जिन्हें गिरफ्तार किया गया है। स्पा सेंटर चलाने वाले किन्नर को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस सभी पर पीटा एक्ट में केस दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि कविता नगर में एक किन्नर पिछले डेढ़ साल से अलीशा स्पा सेंटर चला रहा था। वहां पर हर महीने दूसरे राज्यों से युवतियां आती थी। देर रात तक लड़कों को आना-जाना लगा रहता था। वहां पर स्पा के आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। वहां की गतिविधियों को देकर आसपास वालों ने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने पहले एक पॉइंटर को स्पा सेंटर भेजा और सौदाबाजी किया। शिकायत के पुख्ता होने के बाद महिला पुलिस की टीम ने रविवार को छापामार कार्रवाई की। जहां पर युवक-युवती संदिग्ध हालत में मिले। पुलिस ने स्पा सेंटर से छत्तीसगढ़ की 3, ओडिशा की 2 और बंगाल-बिहार की 1-1 लड़कियों को गिरफ्तार किया है। युवतियों का मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है। दोनों युवकों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी का मोबाइल जब्त किया है। उसे जांच के लिए सायबर सेल भेजा गया है। किन्नर ने युवतियों को रहने के लिए मकान दिया था। जहां युवतियां रहती थी। पुलिस के अनुसार पिछले डेढ़ साल से किन्नर स्पा सेंटर चल रहा है। पहले उसे कोई और चलता था। बाद में उसे किन्नर ने टेकओवर किया।
शहर में चल रहे स्पा सेंटर की होगी जांच
अलीशा स्पा सेंटर में काम करने वाली किसी भी युवती की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। जबकि पिछले कई महीनों से युवतियों वहां रहकर काम कर रही है। सोमवार से शहर में चलने वाले सभी स्पा सेंटर की जांच की जाएगी। वहां काम करने वालों का सत्यापन किया जाएगा। जिन लोगों ने अपने कर्मचारी की सूचना नहीं दी है। उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। क्योंकि पुलिस लगातार किरायेदार से लेकर कर्मचारियों की जानकारी थाने में देने की अपील कर रही है। हर थानों में नि:शुल्क सत्यापन फार्म भी दिया जा रहा है।