अपराध

गांजा सप्लाई करने वाला दो तस्कर गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

रायपुर। राजधानी में गांजा तस्करी करने वाले 2 तस्करों को पुलिस ने शुक्रवार शाम छापा मारकर पंडरी बस स्टैंड में गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा से बस में गांजा लेकर आए थे। बस स्टैंड में एजेंट के इंतजार में खड़े हुए थे। मुखबिर की सूचना में पुलिस ने छापा मारा और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। उनकी तलाशी के दौरान एक लाख का 24 किलो गांजा जब्त हुआ है। आरोपी पहले भी ओडिशा से गांजा लेकर आ चुके है। पुलिस ने बताया कि ओडिशा मलकानगिरि श्रीनिवास धुर्वे और जगबंधु बाटे उर्फ दोनों दो बैग में गांजा लेकर आए थे। रायपुर के एक युवक ने उन्हें गांजा का ऑर्डर दिया था। दोनों बस से शुक्रवार शाम को गांजा लेकर आए थे। सप्लाई करने के पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। दोनों को गांजा सप्लाई के लिए मोटी रकम मिले वाली थी। पुलिस के अनुसार राजधानी में ज्यादातर गांजा ओडिशा से आता है। पुलिस गांजा का नेटवर्क तोड़ने में लगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button