अपराध

जहां रंगदारी वहीं बिना कपड़े के घुमाया गया हिस्ट्रीशीटर

रायपुर। मौदहापारा के हिस्ट्रीशीटर संजय रक्सेल को साइबर सेल की टीम ने शुक्रवार को गांजा और चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने संजय का मौदहापारा से कालीबाड़ी तक जहां वह बैठता है, वहां जुलूस निकाला। पुलिस पिछले 4 महीने से उसकी तलाश कर रही थी। कई बार उसके घर पर छापा मारा गया था। वह पुलिस के डर से लगातार फरार चल रहा था। शुक्रवार सुबह वह नए साल पर अपने परिजनों से मिलने के लिए घर आया था। पुलिस को इसकी सूचना मिली तो तड़के सुबह उसके घर पर छापा मारा गया। पुलिस को देखकर संजय दीवार फांदकर भागने की कोशिश कर रहा था, वह गिर गया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके घर की तलाशी ली गई। उसके बैग से गांजा और चरस जब्त किया गया है। वह हत्या की कोशिश के दो मामलों में फरार चल रहा था।

पुलिस ने बताया कि मौदहापारा निवासी संजय रक्सेल ने चार महीना पहले खमतराई थाना के सामने चेकिंग में लगे पुलिस वाले पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की थी। इसमें पुलिस वाले को चोट आई थी। अगर सिपाही छलांग नहीं लगाता तो आरोपी कार से रौंद देता। संजय पुलिस को चकमा देकर भाग गया था, पुलिस ने उसके साथी का गिरफ्तार किया था। तब से संजय फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार संजय नाबालिगों को गैंग चला रहा था। नाबालिगों से गांजा, चरस और नशीली दवाइयों की तस्करी करता था। वह नाबालिगों से रंगदारी और वसूली करता था। क्योंकि नाबालिगों को कोर्ट जेल नहीं भेजती है। कम उम्र का फायदा उठाकर बाल न्यायालय से जमानत ले लेते है। इसी कारण शहर में अभी चाकूबाजी भी बढ़ी थी। ज्यादातर नाबालिग संजय के कहने पर इस तरह की घटना करते थे। इसमें कई संभ्रांत घरों के युवक भी शामिल था। संजय के कहने पर कुछ भी करने को तैयार हो जाते थे। संजय उन्हें धमकी देता था। उन्हें नशा का भी आदी बनाया गया था। चर्चा थी कि पुलिस अधिकारियों ने संजय को देखते ही पैर में गोली मारने का आदेश दिया था। हालांकि वरिष्ठ अधिकारियों ने ऐसे किसी आदेश से इंकार किया है।
अर्द्धनग्न करके पुलिस ने निकाला जुलूस
संजय की बैठकी ज्यादातर मौदहापारा, कोतवाली और कालीबाड़ी इलाके में है। यहीं के नाबालिग उसके डर में वारदात करते है। पुलिस ने इन्हीं इलाकों में उसका जुलूस निकाला। संजय को उसके घर से पैदल मालवीय रोड से कालीबाड़ी ले गए। जहां वह बैठता है, वहां घुमाया गया। उसके बाद भेज भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button