देश-विदेश

ब्रेकिंग न्यूज: स्कूल में फायरिंग 21 बच्चों की मौत, सिरफिरे ने पहले अपनी दादी को गोली मारी फिर स्कूल में मासूमों पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा…

Newskart डेस्क। अमेरिका में एक दिल दहला देने वाली घटना में 21 स्कूली बच्चों की हत्या हो गई। एक सिरफिरे युवक ने पहले अपनी दादी को मार गिराया, फिर स्कूल में हैंडगन और रायफल से ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिसमें बच्चे मारे गए।

पुलिस ने भी सिरफिरे युवक को मार गिराया। यह घटना अमेरिका के टैक्सास में रॉब एलीमेंट्री स्कूल में हुई। मरने वाले बच्चे ग्रेड-2, 3 और 4 के थे। इसकी उम्र 7 से 10 साल के बीच है।

जानकारी के मुताबिक सिरफिरा सैन एंटोनियो का निवासी बताया जा रहा है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव काराइन जीन-पियरे ने मीडिया से कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन को गोलीबारी के बारे में जानकारी दे दी गई है। बाइडेन एशिया की पांच दिवसीय यात्रा से लौट रहे हैं।

हमले के बाद जो बाइडेन ने एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, ‘वक्त आ गया है कि हम इसके खिलाफ कार्रवाई करें। हमारी प्रार्थना आज रात बिस्तर पर पड़े माता-पिता के लिए हैं।’ इधर, अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा है कि ऐसी गोलीबारी न हो इसके लिए “उचित और समझदार” नीति बनाने की जरूरत है। मंगलवार रात वाशिंगटन डीसी में एक कार्यक्रम में बोलते हुए, हैरिस ने कहा, “हर बार इस तरह की त्रासदी होती है, हमारा दिल टूट जाता है … और फिर भी ऐसा होता रहता है।’

पिछले हफ्ते भी हुई थी गोलीबारी अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। पिछले हफ्ते न्यूयार्क के बफेलो शहर के एक सुपरमार्केट में गोलीबारी हुई थी।

उसके बाद दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक चर्च में अधांधुंध फायरिंग की घटना हुई थी। इसके अलावा ह्यूस्टन के एक व्यस्त बाजार में भी गोलीबारी हुई। इन हमलों को नस्लीय हिंसा के तौर पर देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button