अपराधप्रमुख खबरें

बड़ी खबर: चारपहिया ने बाइक सवार को रौंदा, 2 की मौत और 1 की हालत गंभीर

रायपुर। रायपुर-अभनपुर के बीच शनिवार शाम 7 बजे सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों का शव बीच सड़क पर पड़ा हुआ था। इससे वहां पर ट्रैफिक जाम हो गया। दोनों ओर गाड़ियों की कतार लग गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को तुरंत सड़क से हटाया गया और मरचूरी भेजा गया। घायल को तुरंत अस्पताल ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अज्ञात चारपहिया ने बाइक को पीछे से ठोकर मारा है। ठोकर इतनी जोरदार थी कि तीनों बाइक से दूर फेंका गए। चारपहिया दो युवकों को रौंदते हुए निकली है।

एसआई गुलाब सिंह ने बताया कि बिरेझर इलाके के रोहित साहू, ओमप्रकाश तारक और उनका साथी तीनों नवा रायपुर के सेक्टर 26 में निर्माण कार्य में लगे हुए थे। रोज बिरेझर से आना-जाना करते थे। रोज की तरह तीनों बाइक से शनिवार सुबह काम पर आए। वहां से शाम को छुटे और घर जाने के लिए निकले। अभनपुर से एक किलोमीटर पहले अज्ञात गाड़ी ने बाइक को पीछे से जोरदार ठाेकर मारा। ओमप्रकाश तारक और उसके साथी चक्के के नीचे आ गए। अज्ञात गाड़ी उन्हें रौंदते हुए निकल गया। दोनों की मौके पर ही मौत हा़े गई। रोहित भी दूर फेंका गया। रोहित को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। रोहित अभी बता करने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों से संपर्क किया है। उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे कैमरे की जांच कर रही है। पुलिस एक्सीडेंट करने वाली गाड़ी के बारे में पता कर रही है। पुलिस के अनुसार हादसा कैसे रोहित के बयान के बाद ही पता चल पाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button