अपराध

सरकार के प्रतिबंध के बाद खुलेआम पिलाया जा रहा हुक्का, रेस्तरांं मालिक समेत पीने वाले गिरफ्तार

रायपुर| छत्तीसगढ़ सरकार के प्रतिबंध के बाद भी शहर के रेस्तरांं में खुलेआम हुक्का पिलाया जा रहा है। लोग भी हुक्का पीने के लिए रेस्तरां जा रहे हैं। जबकि पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। बुधवार रात भी पुलिस ने एक रेस्तरां में छापा मारा। जहां चार युवक बैठक हुक्का पी रहे थे। पुलिस ने रेस्तरां के दो मालिक समेत हुक्का पीने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि तेलीबांधा तालाब के पास तनूज पंजवानी संतोषी नगर और रवि आहूजा तेलीबांधा दोनों मिलकर वाइट अर्थ रेस्तरां चला रहे थे। उन्हें पुलिस ने हुक्का बंद करने की चेतावनी दी थी। उसके बाद भी आरोपी हुक्का पीला रहे थे।

तेलीबांधा इलाके के चार युवक रात में वहां हुक्का पीने गए थे। मुखबिर की सूचना में पुलिस ने छापा मारा। हुक्का पीने वाले चारों युवकों को पकड़ लिया गया है। पुलिस ने तनूज और रवि को भी गिरफ्तार किया है। उनके रेस्तरां को सील कर दिया गया है।

चेतावनी के बाद भी पिलाया जा रहा हुक्का

सरकार के निर्देश के बाद पुलिस ने सभी रेस्तरां और हुक्का बार संचालकों की बैठ ली थी। उन्हें चेतावनी दी थी कि कोई भी हुक्का नहीं पिलाएंगे। इसके बाद भी रेस्तरां वाले हुक्का पीला रहे है। लोग भी कार्रवाई के बाद भी हुक्का पीने जा रहे है। इसलिए पुलिस ने हुक्का पीने वालों पर भी कार्रवाई की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button