अपराध

पत्नी के फोन पर ज्यादा बातचीत करने से शक में पति ने कर दी हत्या

रायपुर। मोवा प्रगतिनगर में आपसी विवाद में एक युवक ने शुक्रवार शाम 6 बजे अपनी पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी। चादर से शव ढककर निकल गया। फिर अपने मकान मालिक के पास आया और पत्नी की हत्या करने की सूचना दी। मकान मालिक हड़बड़ाकर कमरे में गए और देखा कि युवती बिस्तर पर मृत पड़ी है। फिर पुलिस को सूचना दी गई। पंडरी पुलिस ने बताया कि मूलत: जांजगीर के संजय सूर्यवंशी (22) पंडरी में सुरक्षा गार्ड है। उसने दो साल पहले नीलम प्रधान (20) से लव मैरिज किया गया। शादी के बाद वह रायपुर आ गया और किराए पर रहने लगा। नीलम अक्सर फोन पर बातचीत करते रहती थी। इस लेकर संजय को नाराजगी थी। उसे शक था कि नीलम किसी युवक से बात करती है। इस बात पर उनके बीच अक्सर विवाद होता था। संजय शुक्रवार को ड्यूटी पर नहीं गया था। वह शाम को टहलकर घर पहुंचा। नीलम फोन पर बात कर रही थी। फिर दोनों के बीच विवाद हुआ, तो संजय ने नीलम से मारपीट की। उसने नीलम को धक्का दे दिया। वह बिस्तर में गिर गई। संजय ने नीलम का गला दबा दिया। वह शव के पास कुछ देर बैठा रहा। फिर चादर से शव को ढक दिया और कमरे से बाहर निकला। वह सीधे मकान मालिक के पास गया और उन्हें हत्या के बारे में बताया। मकान मालिक को पहले तो यकीन नहीं हुआ। उन्होंने फिर संजय से पूछा, उसके बाद दौड़ते हुए कमरे में गए। जहां नीलम मृत पड़ी थी। मकान मालिक ने पंडरी पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी संजय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button