अपराध

घर वालों ने पैसा नहीं दिया तो फिल्म शोले के वीरू की तरह टावर पर चढ़ गया युवक

रायपुर। उरला बजरंग नगर में परिजनों द्वारा पैसा नहीं देने पर शुक्रवार शाम एक युवक मोबाइल टावर में चढ़ा गया। वहां से छलांग लगाने की धमकी देने लगा। परिजन उसे नीचे उतरने के लिए मिन्नतें करते रहते, लेकिन युवक उतरने को राजी नहीं था। उरला पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने युवक को मनाने की कोशिश की। दो घंटे की मशक्कत के बाद युवक मान गया। पुलिस वाले टावर में चढ़े और युवक को नीचे उतारा गया। युवक को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। उरला टीआई ने बताया कि बजरंग नगर में मान सिंह रहता है। उसने परिजनों से पैसा मांगा, तो उसे नहीं मिला। वह गुस्से में घर से निकल गया और मोबाइल टावर में चढ़ गया। वहां से छलांग लगाने की धमकी देने लगा। आसपास वाले इकट्ठा हो गए। परिजन भी बहुत डर गए थे। पुलिस के अनुसार युवक मोबाइल पर बहुत ऑनलाइन गेम खेलता था। इस कारण उसकी दिमागी हालत खराब हो गई। परिजन उसका इलाज करा रहे है। वह नशा करने का आदी है। इसलिए वह पैसा मांग रहा था, परिजनों नहीं दिया। उसे किसी तरह समझा-बुझाकर नीचे उतारा गया और परिजनों को सौंप दिया गया।
दो घंटे तक लगी रही भीड़
बजरंग नगर में दो घंटे तक भीड़ लगी रही। लोग मोबाइल पर वीडियो बनाने लगे। मान सिंह काे मनाने के लिए उसके साथी भी वहां आ गए। वह अपने साथियों की भी बात मानने को राजी नहीं था। उसके परिजनों ने उसकी हर मांग पूरी करने का भी आश्वासन दिया। उसके बाद भी वह नीचे नहीं उतर रहा था। टावर के टॉप पर और चढ़ गया। सभी डर रहे थे कि वह छलांग न लगा दे। क्योंकि 5 महीना पहले गुढियारी में इसी तरह की घटना हुई थी। टावर में चढ़कर युवक ने हाइटेंशन तार में छलांग लगा दिया था, जिसमें युवक की मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button