अपराध

शादी का झांसा देकर लड़का-लड़की 2 साल से थे रिलेशनशिप में, लड़की ने लगाया यह आरोप

रायपुर। शादी का झांसा देकर एक युवक युवती के साथ दो साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहा। इस दौरान कई बार युवती से दुष्कर्म किया। अब युवक शादी से इंकार कर रहा है और युवती से अलग रहता है। युवती ने इसकी डीडी नगर थाने में रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है।

डीडी नगर पुलिस ने बताया कि डीडी नगर इलाके की 28 साल की युवती कॉलेज में पढ़ती है। इसी दौरान उसकी मुलाकात आकाश ठाकुर से हुई। दोनों में दोस्ती हो गई।

आकाश ने युवती को शादी का झांसा दिया था। दो साल से युवती के साथ लिव इन में रह रहा है। उसने युवती से दो साल में कई बार दुष्कर्म किया। उसने शादी का वादा किया था, अब इंकार कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button