प्रमुख खबरें

ढाई साल की चर्चा पर लगे विराम: टीएस सिंहदेव ने कहा- अब और देर नहीं होनी चाहिए, इससे आपस के संबंध में दबाव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ढाई साल के मुख्यमंत्री को लेकर एक बार फिर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का बयान आया है। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन के बाहर पत्रकारों से चर्चा में सिंहदेव ने कहा कि अब इस चर्चा पर विराम लगना चाहिए। देर हो रही है। अब और देर नहीं होनी चाहिए।

कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से ही ढाई साल के मुख्यमंत्री का मामला चर्चा में रहा है। इसे लेकर दिल्ली तक जोर आजमाइश हो चुकी है और प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ऐसी किसी बात को नकार चुके हैं, लेकिन सिंहदेव लगातार यह बात उठाते रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने यह बात कही है कि अब ऐसी चर्चाओं पर विराम लगना चाहिए। इसमें (मुख्यमंत्री पद पर नियुक्ति में) और विलंब नहीं होना चाहिए, क्योंकि इसके चलते अनावश्यक दबाव बनते हैं। टेंशन बनते हैं। आपस के संबंध में भी दबाव बनता है।

पंचायत विभाग छोड़े महीनेभर बीते

टीएस सिंहदेव ने पिछले महीने की 16 तारीख को पंचायत विभाग का मंत्री पद छोड़ दिया था। इसके पीछे उन्होंने यह नाराजगी जताई थी कि जो फैसले लिए गए थे, उसे लागू होने में समय लग रहा है। 8 लाख पीएम आवास नहीं बनने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई थी। इसे लेकर काफी राजनीतिक बवाल मचा। हालांकि सीएम ने यह पद रविंद्र चौबे को दे दिया। खबर है कि कांग्रेस आलाकमान ने सिंहदेव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए आश्वस्त किया है। उन्हें इंतजार करने के लिए कहा गया है। यही वजह है कि वे लगातार संगठन के सामने यह बात रख रहे हैं कि मामले का पटाक्षेप होना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button